गढ़वा में ओबीसी के लिए एक भी पद नहीं, सहायक अध्यापक नियुक्ति पर भड़का मंच
गढ़वा, जुलाई 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 7,299 सहायक अध्यापक पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद जिले में ओबीसी-1 और ओबीसी-2 वर्ग के लिए एक भी पद निर्धारित नहीं किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस निर्णय के विरोध में ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच झारखंड प्रदेश खुलकर सामने आ गया है। संघ ने इसे पिछड़ा वर्ग के युवाओं के साथ अन्याय बताते हुए राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच झारखंड प्रदेश के प्रदेश सचिव गोरखनाथ चौधरी ने जारी किए गए बयान में कहा कि जिले में वर्षों से हजारों योग्य अभ्यर्थी शिक्षक नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार द्वारा 7,299 सहायक अध्यापक पदों पर नियुक्ति निकाली गई, लेकिन जिले में ओबीसी-1 एवं ओबीसी-2 वर्ग के लिए एक भी पद न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.