गढ़वा, जनवरी 7 -- गढ़वा। गढ़वा पंचायत समिति प्रमुख पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पंचायत समिति, गढ़वा के प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित होगी। बैठक के दौरान नाम निर्देशन, मतदान, मतगणना एवं निर्वाचन की घोषणा सहित समस्त प्रक्रियायें संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने गढ़वा प्रखंड के सभी निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों से अपील की है कि वह निर्धारित समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लें। निर्वाचन की समस्त कार्यवाही राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.