गढ़वा, फरवरी 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। गढ़वा नगर परिषद से अध्यक्ष पद पर आशीष कुमार सोनी ने बंपर जीत हासिल की है। नगर परिषद की जनता ने जीत का ताज उन्हें पहनाया है। मतों की गिनती के बाद जारी चुनाव परिणाम में आशीष को कुल 7201 मत मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रहे झामुमो समर्थित प्रत्याशी संतोष केशरी 3790 मत मिले। अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित आशीष का पारिवारिक पृष्ठ भूमि राजनीतिक नहीं रहा है। वह विशुद्ध रूप से कारोबारी रहे हैं। सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। टीम दौलत का गठन कर वह लगातार जरूरतमंदों की सेवा करते रहे हैं। उनके साथ युवाओं की टीम है। वहीं दूसरे नंबर पर रहे झामुमो समर्थित प्रत्याशी संतोष से पहले उनकी पत्नी पिंकी केशरी दो बार अध्यक्ष रहीं। तीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.