रांची, फरवरी 26 -- रांची। गढ़वा में सेल के 763 क्वार्टरों पर अवैध कब्जा होने की बात कह बिजली-पानी कनेक्शन काटे जाने की सूचना विधायक अनंत प्रताप देव ने दी। उन्होंने सदन में कहा कि अचानक ही क्वार्टरों की बिजली और पानी का कलेक्शन काट दिया गया। कई घरों में बच्चे मैट्रिक की परीक्षा दे रहे हैं, अचानक ऐसा कदम उठाने से लोग आक्रोशित हैं। अनंत प्रताप देव ने मांग की कि बिजली पानी का कनेक्शन रिस्टोर कराया जाए। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में गढ़वा डीसी को बातकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिजली-पानी कनेक्शन काटे जाने पर रिपोर्ट भी मांगी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...