गढ़वा जिले से बिछड़ी बेटी14 साल बाद परिवार से मिली
देवघर, अक्टूबर 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। गढ़वा जिले के रमना प्रखंड स्थित चटनियां गांव की रहने वाली वृंदा कुमारी का परिवार से पुनर्मिलन 14 साल बाद उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और देवघर सीडब्लूसी की संवेदनशीलता से हुआ। वृंदा कुमारी 15 साल की उम्र में मानसिक अस्वस्थता के कारण अपने परिवार से बिछड़ गई थी। परिवार ने उम्मीद छोड़ दी थी की वह अब मिलेगी, लेकिन डीसी देवघर सौरभ कुमार भुवानिया के दिशा-निर्देश और बाल कल्याण समिति के अटूट प्रयासों ने इस असंभव कार्य को संभव कर दिखाया। आज 14 साल के लंबे इंतजार के बाद, वृंदा अपने 30वें वर्ष में कदम रख चुकी है और वृंदा अपने गृह जिले गढ़वा में अपने परिवार के साथ है। भटककर वृंदा पहुंची पश्चिम बंगाल : गढ़वा जिले के रमना प्रखंड स्थित चटनियां गांव की रहने वाली वृंदा कुमारी वर्ष 2011 में भटकते हुए हावड़ा पहुंच गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.