वाराणसी, मई 15 -- हरहुआ। गढ़वा गांव में बुधवार रात चोरों ने जल जीवन मिशन के पंप आपरेटर प्रदीप प्रजापति के घर को निशाना बनाया। रात में जब परिवार सो रहा था तब किसी समय छत के रास्ते घुसे चोर दो अटैची और एक बक्सा उठा ले गए। उसमें मंगलसूत्र, मांगटीका, बाली, नथिया, चांदी की करधनी, पायल आदि सामान थे। सुबह जानकारी पर खोजबीन में खेत में टूटी अटैची मिली। यह भी पढ़ें- तेज आंधी से सिंधोरा गंगा घाट पर बना पीपा पुल टूटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...