गढ़वा, जनवरी 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गुजरात के सानंद में जिला के डंडा थाना क्षेत्र के मढ़नवा गांव के मजदूर अजीत की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उससे पूरे गांव में शोक की लहर है। वह केआईसी कंपनी में साइड वर्कर के रूप में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार अजित रोज की तरह शनिवार सुबह भी कंपनी के साइड पर काम कर रहा था। तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूरों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। उसके बाद शव गांव लाया गया, जहां अंत्येष्टी की गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही गुजरात में कार्यरत गढ़वा के अन्य मजदूरों में भी शोक की लहर फैल गई। मृतक की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, मढ़नवा टोला सहित आसपास के क्षेत्रों में मातम छा गया। देखते ही देखते अजित के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.