गढ़वाल सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि
देहरादून, मई 20 -- विकासनगर। पछुवादून गढ़वाल सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और प्रदेश के प्रति उनके योगदान को याद किया। गढ़वाल सभा अध्यक्ष रोशन नेगी ने कहा कि स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और जनसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने उत्तराखंड के विकास और आमजन के हितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी के आदर्श और कार्यशैली समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर लक्ष्मी कोठियाल, हेमचंद्र सकलानी, कैप्टन चंदन सिंह सजवाण, सुमन मोहन ममगाई, त्रिलोक सिंह रावत, कमलेश रावल, जयंती पटवाल, सुरेशानंद बेलवाल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.