आगरा, मार्च 8 -- गढ़वाल सभा का होली मिलन समारोह गढ़वाल भवन, राजपुर चुंगी पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभा के सभी सदस्यों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलकर होली मिलन समारोह में खूब रंग-गुलाल उडाया। समारोह मं अशोक रावत, सतीश पवार, धनेश द्विवेदी को सम्मानित भी किया गया। सभा के सचिव राजेंद्र घिल्डियाल ने बताया कि तीनों सदस्यों ने गत वर्ष आयोजित रामलीला के सफल आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष दीपक रावत, कुलदीप रावत, राकेश मोहन खंडूरी, रामनरेश द्विवेदी, कुशाल सिंह बिष्ट दिनेश नेगी, दयाल सिंह पवार, नेत्र सिंह रावत, उपेंद्र तड़ियाल, राजे सिंह बिष्ट, किशन सिंह रावत, हेमंत रावत, अनिल रावत, नंदन सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.