गढ़वाल विवि में स्नातक और स्नातकोत्तर के तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर में प्रवेश का पोर्टल दोबारा खुला
देहरादून, सितम्बर 15 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने का पोर्टल पुनः खोल दिया है। प्रवेश की अंतिम तिथि 21 सितंबर निर्धारित की गई है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं द्वारा जारी सूचना के अनुसार द्वितीय सेमेस्टर और बैक पेपर परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद निर्धारित न्यूनतम क्रेडिट पूरे करने वाले विद्यार्थी ही प्रवेश के पात्र होंगे। ऐसे विद्यार्थियों को संबंधित प्रवेश समिति से संपर्क कर निर्धारित शुल्क जमा करते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय ने सभी डीन, परिसर निदेशकों और विभागाध्यक्षों को सूचना जारी करते हुए पात्र विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर प्रवेश लेने की अपील की है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.