देहरादून, अप्रैल 19 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में लंबे समय से कार्यरत अंशकालिक कर्मचारियों के स्थायीकरण (स्थायी नियुक्ति) के निर्णय पर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर ने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कुलपति प्रो श्रीप्रकाश सिंह को धन्यवाद कहते हुए कहा कि वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण का यह कदम अत्यंत सराहनीय है। कांग्रेसियों ने कहा कि इस निर्णय से न केवल कर्मचारियों को स्थायित्व मिला है, बल्कि उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल है।कांग्रेस ने बताया कि जिस कार्य को अब तक पूर्ववर्ती कुलपति पूरा नहीं कर सके, उसे वर्तमान कुलपति ने गंभीरता से लेते हुए सफलतापूर्वक संपन्न कराया है।नियुक्ति को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी सराहना की है। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.