गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव 11 सितंबर को, दो सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू
देहरादून, अगस्त 31 -- श्रीनगर। गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आगामी 11 सितंबर को विवि में छात्रसंघ के चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव, विवि प्रतिनिधि और छात्रा प्रतिनिधि पद पर छात्र दावेदारी कर रहे हैं। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी व जय हो छात्र संगठन और सचिव पद पर एनएसयूआई व आर्यन जबकि उपाध्यक्ष पद पर छात्रम व आइसा छात्र संगठन आमने-सामने हैं। दो सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विवि के बिड़ला और चौरास परिसर में चुनावी रंग जोर-शोरों पर हैं। प्रत्याशी अपने पाले में वोट जुटा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.