देहरादून, सितम्बर 11 -- पौड़ी। पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए परिसर में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। करीब 800 मतदाताओं के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है। मतदान के बाद दोपहर डेढ़ बजे से तीन टेबलों पर मतगणना शुरू होगी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के तहत कराई जा रही है। परिसर प्रशासन और पुलिस ने प्रत्याशियों व छात्रों से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव में सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे छात्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...