देहरादून, सितम्बर 7 -- श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के बीच सोमवार को जय हो संगठन के छात्र कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। छात्रों का आरोप है कि बाहरी छात्रों की परिसर में सक्रियता बढ़ रही है और चुनाव प्रचार प्रभावित किया जा रहा है। जय हो संगठन के कैवल्य जखमोला ने एबीवीपी संगठन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अन्य कॉलेजों व बाहर के छात्र चुनाव प्रचार में पहुंच रहे हैं। मौके पर आंदोलित छात्रों को समझाने के लिए प्राक्टर बोर्ड की टीम पहुंची लेकिन छात्र डटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...