मेरठ, जुलाई 9 -- गढ़वाल राइफल्स का एक जवान अपने पांच साथियों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। थाना सदर बाजार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गढ़वाल रायफल की 13 वीं बटालियन के जवान गढ़वाल चमोली निवासी राहुल कुलसारी, उत्तम सिंह रावत, ऋषि सजवाण, हिमांशु, सतीश ने बताया कि उनकी ड्यूटी मेरठ कैंट में है। उनके साथ तैनात जवान सुमन कुमार ने उसने आनलाइन उससे 12 लाख रुपये, उत्तम सिंह से 50 हजार, ऋषि सजवान से 18.62 लाख व हिमांशु से 8.10 लाख, सतीश से 11.70 लाख रुपये आनलाइन उधार लिए।सुमन ने तकादा करने पर ऋषि सजवाण को पांच लाख, राहुल को दो व सतीश को 5.70 लाख रुपये आनलाइन वापस किए। इसके बाद सुमन बटालियन छोड़कर फरार हो गया। आरोप है कि उससे संपर्क करने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। थाना सदर बाजार पर पांचों जवानो...