गढ़वाल यूनिवर्सिटी चुनाव में NSUI की जीत BJP की हार है, केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड चुनाव को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- कांग्रेस पार्टी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पौड़ी कैंपस में हुए छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत होने का दावा किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि गढ़वाल यूनिवर्सिटी चुनावों में NSUI की जीत BJP की बड़ी हार है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होने का भी भरोसा जताया। वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए एक पोस्ट में लिखा, ''गढ़वाल यूनिवर्सिटी चुनावों में NSUI की शानदार जीत BJP की करारी हार है। यह साफ है कि उत्तराखंड की जनता उनकी जन-विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है, जिनकी वजह से राज्य में भारी लूट-खसोट और बर्बादी हुई है। यह भारत के युवाओं और छात्रों का एक संदेश भी है, जो जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.