हरिद्वार, जुलाई 4 -- गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने शनिवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तीन मतदेय स्थलों का निरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित कर समयबद्ध तरीके से गणना प्रपत्र एकत्र करने के निर्देश दिए। गढ़वाल कमिश्नर ने विधानसभा क्षेत्र संख्या-35 हरिद्वार ग्रामीण के मतदेय स्थल संख्या 32, 33 और 34 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी, तहसीलदार, संबंधित बीएलओ और स्थानीय मतदाताओं से बातचीत कर गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली। मतदेय स्थल संख्या-32 की बीएलओ विनीता शर्मा ने बताया कि 1118 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं, जिनमें से 330 प्रपत्र अभी प्राप्त होन...