बांका, फरवरी 18 -- बांका,निज संवाददाता। टाउन थाना क्षेत्र के ओढनी डैम ओपी क्षेत्र में गढ़वातरी गांव के समीप से पुलिस ने एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है।साथ ही ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ओढनी डैम ओपी क्षेत्र के कोकरीतरी गांव निवासी सिंकदर यादव ओढनी नदी से बालू को निकालकर बेचने लेकर जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया है वहीं बालू सहित ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है।इस संबंध में ओढ़नी डैम ओपी अध्यक्ष एसआई सुनील कुमार ने बताया कि बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया है जबकि भागने का प्रयास कर रहे चालक को भी खदेड़ कर गिरफ्तार किया गया है। अवैध खनन और परिवहन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार मेडिकल जांच उपरांत चालक को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद आगे क...