गढ़मुक्तेश्वर में रूट डायवर्जन से दिल्ली का सफर हुआ महंगा और लंबा
हल्द्वानी, अगस्त 17 -- हल्द्वानी। दिल्ली से करीब 90 किलोमीटर पहले हापुड़ के पास गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे मेले और कांवड़ यात्रा के ट्रैफिक दबाव के कारण रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इसके चलते उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों को वैकल्पिक रास्तों से दिल्ली भेजा जा रहा है। इस व्यवस्था से मुसाफिरों की जेब और समय दोनों पर सीधा असर पड़ा है। यात्रियों को करीब 50 किलोमीटर का लंबा फेरा लगाना पड़ रहा है, जिसके एवज में उन्हें प्रति टिकट 80 रुपये अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ रहा है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि डायवर्जन के तहत बसों को रामपुर से शाहबाद और मुरादाबाद से संभल के रास्ते दिल्ली रवाना किया जा रहा है। वैकल्पिक मार्गों पर जाम की वजह से बसों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में तय समय से काफी ज्यादा वक्त लग रहा है। रविवार को हल्द्वानी बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.