हापुड़, अप्रैल 2 -- हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए रिवर ट्रेनिंग कार्य का शुभारंभ किया गया है। इससे झड़ीना, लठीरा, भगवंतपुर, रामपुर, नया गांव इनायतपुर, शाकरपुर, गढ़ खादर सहित दर्जनों गांवों को बाढ़ की विभीषिका से राहत मिलने की उम्मीद है, जो पिछले कई वर्षों से बाढ़ का सामना कर रहे हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के तहत चैनलाइजेशन द्वारा इस रिवर ट्रेनिंग कार्य का उद्घाटन विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया ने किया। कार्य के शुभारंभ अवसर पर गंगा किनारे लग रहे टैंट में संबोधन करके परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया गया।इस परियोजना के तहत नदी का रुख मोड़ने के लिए नदी के भीतर 50 मीटर चौड़ा और साढ़े 3 किलोमीटर लंबा तथा साढ़े तीन मीटर गहरा बालू काटकर एक नाले का निर्माण किया जाएगा। इसका उद्देश्य नदी के गलत दिशा में हो रहे कट...