हापुड़, मार्च 18 -- गढ़मुक्तेश्वर नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब कब्रिस्तान के पास स्थित एक खेत में कांटेदार तारों में फंसा नगर के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी व्यक्ति का शव मिला। शव का गला तारों में फंसा हुआ था और चेहरे पर चोट के कई निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में परिजनों को सूचना दी है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की जा रही है, प्राथमिक तौर पर पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.