हापुड़, अप्रैल 23 -- जनपद अमरोहा के गजरौला में मदरसे के चंदा एकत्र करने वाले व्यक्ति के भतीजे का उसके ही दोस्त ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद साथियों के साथ मिलकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। 12 लाख रुपये मिलने के बाद युवक को छोड़ने के दौरान दंपति समेत छह आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों ने रंगदारी में ली गई रकम में से करीब साढ़े सात लाख रुपये दो तमंचे, दो चाकू बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि जनपद अमरोहा के मोहल्ला अल्लीपुर चौपला निवासी शकील अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- तीन लाख फिरौती के लिए अगवा छात्र दरभंगा से बरामद, तीन गिरफ्तार उसमें उल्लेख किया था कि वह मदरसा चलाते हैं। उन्होने अपने भतीजे फाजिल अहमद को गोद ले रखा है...