गढ़पुरा में पिछात गेहूं की ऊपज में गिरावट
बेगुसराय, अप्रैल 13 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गेहूं की कटनी शुरू हो गई है। लेकिन, उम्मीद से कम उत्पादन होने के कारण किसान मायूस हैं। किसानों के अनुसार प्रति कट्ठा 60 से 80 किलो तक गेहूं उत्पादन की उम्मीद थी। इस बार औसतन 40 से 50 किलो ही उपज हो रही है। गेहूं के दानों में चमक भी कम है। जिससे बाजार में कम कीमत मिलने की आशंका है। गढ़पुरा गांव के किसान राम प्रकाश यादव ने बताया कि पिछले वर्ष प्रति कट्ठा करीब 80 किलो तक उत्पादन हुआ था, लेकिन इस वर्ष बमुश्किल 50 किलो के आसपास उपज मिल रही है। यह भी पढ़ें- तापमान में उछाल आते ही गेहूं कटाई के संग निकासी में तेजी, उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल रहा उत्पादन किसानों के अनुसार 15 नवंबर को बुआई करने के कारण उनकी फसल की उपज करीब 60 किलो प्रति कट्ठा तक हो रही है। जबकि दिसंबर में बुआई करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.