बेगुसराय, अप्रैल 11 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गेहूं की कटनी शुरू हो गई है। लेकिन, उम्मीद से कम उत्पादन होने के कारण किसान मायूस हैं। किसानों के अनुसार जहां प्रति कट्ठा 60 से 80 किलो तक गेहूं उत्पादन की उम्मीद थी। इस बार औसतन 40 से 50 किलो ही उपज हो रही है। गेहूं के दानों में चमक भी कम है। जिससे बाजार में कम कीमत मिलने की आशंका है। गढ़पुरा गांव के किसान राम प्रकाश यादव ने बताया कि पिछले वर्ष प्रति कट्ठा करीब 80 किलो तक उत्पादन हुआ था, लेकिन इस वर्ष बमुश्किल 50 किलो के आसपास उपज मिल रही है। किसानों के अनुसार 15 नवंबर को बुआई करने के कारण उनकी फसल की उपज करीब 60 किलो प्रति कट्ठा तक हो रही है। जबकि दिसंबर में बुआई करने वाले किसानों की ऊपज 40 से 50 किलो के बीच रह गई है। किसान माहेश्वर यादव और घुरण महतो ने बताया कि खेत की जुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.