बेगुसराय, जुलाई 2 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की दुनही पंचायत समेत आसपास के बहियारों में गाड़ा गया राजकीय नलकूप दो दशक बाद भी चालू नहीं हो पाया। सभी नलकूपों में भूमिगत नाले का निर्माण किया गया था लेकिन बिजली संबंधन नहीं हो पाया जिसकी वजह से अब तक यह ट्यूबवेल बेकार पड़ा हुआ है।

किसान की समस्याएँ लघु सिंचाई विभाग की तरफ से गाड़ा गया यह नलकूप किसानों को मुंह चिढ़ा रहा है। केवल दुनही पंचायत में सात ऐसे नलकूप हैं जो बेकार पड़े हैं। किसान राम प्रकाश यादव, शंभु सिंह आदि ने बताया कि बोरिंग, भवन सब कुछ बना हुआ है लेकिन अब तक विद्युत संबंध, नहीं होने से यह बेकार पड़ा है। रक्सी टोला के अलावा, बेजहा जाने बाले रास्ते में, मणिकपुर गांव में, खेराज बहियार में, दुनही गाछी में, बुजुर्गाबाद बहियार में गाड़े गए राजकीय नलकूप बेकार पड़े हुए हैं। इससे किस...