बेगुसराय, मई 10 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। भाकपा गढ़पुरा अंचल परिषद सदस्यों की बैठक रविवार को गढ़़पुरा हाई स्कूल में हुई। अध्यक्षता कॉमरेड नवल किशोर सिंह ने की। बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती, जनसरोकार के मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अंचलमंत्री रामकिशोर प्रसाद एवं बखरी के पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान उपस्थित रहे। पूर्व विधायक ने अंचल परिषद सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों एवं वंचित तबकों की आवाज उठाती रही है तथा जनसंघर्ष को और मजबूत करने की आवश्यकता है। साथ ही स्थानीय समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, मजदूरी एवं किसानों के मुद्दों को लेकर जनआंदोलन चलाने पर भी सहमति बनी। यह भी पढ़ें- गढ़पुरा में चलेगा मनरेगा बचाओ अभियान बैठक में यह भी तय किया गया कि 20 मई तक पं...