बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। शराब का धंधा करने वाले नरेश साहू को 13 लीटर विदेशी शराब तथा दो लीटर देसी शराब के साथ उसके घर बदिया गांव से रविवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे न्याय की हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर शाम नरेश साहू के घर बदिया गांव में छापामारी की गई। इसमें उसके घर से अंग्रेजी शराब का 375 एमएल की 9 बोतल, 180 एमएल का 56 बोतल तथा तीन फ्रूटी पैक और दो लीटर देसी शराब बरामद की गयी। बताया गया कि नरेश साहू बाबा हरिगिरिधाम के समीप गढ़पुरा-बखरी मुख्य पथ के बगल में होटल चलता है। वहां आने वाले ग्राहकों को शराब बेचता है। इसके अलावा वह होम डिलीवरी कर दारू पहुंचने का काम करता है। इसके बारे में लगातार शिकायत मिल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.