बेगुसराय, मार्च 28 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। परियोजना रामनारायण सिंह प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को बालिकाओं के समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनीमिया जांच शिविर सह 'सखी सहायता डेस्क' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चिकित्सा अधिकारी डॉ. निहाल फारूक, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रवि कुमार, फर्मासिस्ट सुरेन्द्र कुमार, एएनएम निधि सिन्हा, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद छात्राओं की नेत्र जांच, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित जांच कराने के साथ परामर्श के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत संचालित 'सखी सहायता डेस्क' का उद्देश्य किशोरियों को उनके शारीरिक विकास, स्वास्थ्य समस्याओं और स्वच्छता से जुड़ी ज...