बेगुसराय, फरवरी 12 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। जिलाधिकारी बेगूसराय के निर्देशानुसार गुरुवार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग बेगूसराय के द्वारा धावा दल टीम गठित कर गढ़पुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित चन्दन डेयरी स्वीट्स एंड नमकीन में कार्य करते हुए एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। धावा दल में गढ़पुरा में श्रम प्रवर्तन अधिकारी रंजन कुमार, चेरियाबरियारपुर श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिवाकर कुमार, मंसूरचक श्रम प्रवर्तन अधिकारी मुन्ना कुमार और गढ़पुरा थाना एसआई किशन कुमार शामिल थे। गढ़पुरा के श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि की बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम 1986 संसोधित 2016 के अंतर्गत सुसंगत धारा में नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ की गयी। धावा दल के गहन छापेमारी से गढपुरा बाजार में दुकानदारों के बीच हलचल मच गयी। साथ ही, यह सन्देश बाजार में फ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.