बेगुसराय, दिसम्बर 12 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। अतिक्रमण मुक्ति अभियान को लेकर शुक्रवार को प्रखंड सभागार में बखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। बीते 28 नवंबर को 'बोले बेगूसराय' अभियान के तहत गढ़पुरा बाजार के लोगों को जाम की समस्या का चाहिए समाधान शीर्षक से खबर छपी थी। उस पर प्रशासनिक पहल शुरू हो चुकी है। बैठक में लोगों ने बारी-बारी से इस समस्या का निदान के लिए अपना पक्ष रखा। इसमें मुख्य रूप से यह मांग उभर कर सामने आई कि बाजार का अतिक्रमण हटाया जाए। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक बाजार में सड़क की जमीन की मापी सरकारी अमीन से करायी जाएगी। उसके बाद जमीन को चिह्नित कर अतिक्रमण करने वाले सभी लोगों को नोटिस भेजी जाएगी। उसके बाद 31 दिसंबर तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.