गढ़पुरा बड़ी दुर्गा मंदिर में 69 सालों से हो रही मां की आराधना
बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के पंछो सिंह पोखर के ठीक सामने अवस्थित वैष्णवी बड़ी दुर्गा मंदिर में पिछले 69 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना का क्रम बिना रुके लगातार जारी है। नवरात्र के मौके पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है और मां की प्रतिमा की खूबसूरती देखते ही बनती है। ग्रामीण मनोज कुमार सिंह बताते हैं कि मंदिर की स्थापना वर्ष 1953 में बनारसी बाबू उर्फ बनारसी प्रसाद सिंह ने अपनी मन्नत पूरी होने पर करवाई थी। बताया जाता है कि उनकी कई पुत्रियां थीं लेकिन पौत्र नहीं था। उन्होंने मां दुर्गा से पौत्र प्राप्ति की मन्नत मांगी और मनोकामना पूर्ण होने पर 1953 में इस मंदिर का निर्माण कराकर पूजा आरंभ कराई। तभी से यहां निरंतर पूजा होती आ रही है।
मंदिर का पुनर्निर्माण उसके बाद पुराने मंदिर जर्जर हो जाने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.