बेगुसराय, मई 9 -- गढ़पुरा। प्रखंड क्षेत्र की कई सड़कें आज भी जर्जर और जानलेवा स्थिति में हैं। इस कारण आवागमन में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गढ़पुरा से राहुल नगर जाने वाली सड़क गड्ढे में परिणत हो गई है। इसी तरह कोरियामा गांव से रजौड़ जानेवाला रोड भी बदहाल है। मालीपुर से हरखपुरा होते हुए कोरैय हनुमान मंदिर तक जाने वाली सड़क की स्थिति भी दयनीय है। मालीपुर गांव से रानीचक गांव जाने वाली सड़क भी कई जगह जर्जर हो चुकी है। यह तमाम सड़कें ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बखरी/मंझौल के अधीन हैं। ये जर्जर सड़कें विकास के दावे को झुठला रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.