बेगुसराय, अप्रैल 1 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी 61 सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में बुधवार से नए सत्र 2026-27 के तहत कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया। प्रखंड के सभी प्रारंभिक स्कूलों में मार्च महीने में आयोजित वार्षिक मूल्यांकन के बाद परिणाम जारी कर बच्चों को प्रोन्नत कर अगली कक्षा में भेज दिया गया है। प्रखंड शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूरे प्रखंड में कुल 61 प्रारंभिक स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया गया है जो अब अगली कक्षा के सिलेबस पढ़ेंगे। प्रारंभिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की देखरेख में बुधवार से नए सत्र के तहत पढ़ाई की शुरुआत हुई है। प्रखंड की नौ पंचायतों में संचालित 11 प्लस टू स्कूलों में भी बुधवार से नए सत्र के तहत पढ़ाई की प्रक्रिया शुरू गई। इसमें सबसे पहले कक्षा आठ उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.