गढ़पुरा पीएचसी में लगा प्रसव पूर्व जांच शिविर
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गढ़पुरा में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 122 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, रक्त एवं मूत्र की आवश्यक जांच सहित अन्य सभी स्वास्थ्य परीक्षण लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमारएवं पीएमडब्लू विनय कुमार के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान 12 गर्भवती महिलाओं को उच्च जोखिम के रूप में चिन्हित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामप्रीत राम ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.