बेगुसराय, फरवरी 26 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय केसीसी शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ विकास कुमार ने की। बीडीओ ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों को केसीसी ऋण से जोड़ना और आवेदन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का समाधान करना है। बीएओ ओमप्रकाश यादव ने कहा कि शिविर के दौरान किसानों से केसीसी फॉर्म संग्रहित किये गये और ऋण प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि कई किसानों को दस्तावेजों की कमी, बैंक प्रक्रिया की जानकारी न होना और तकनीकी कारणों से परेशानी होती है, जिसे दूर करने के लिए इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में और कई अधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने किसानों को केसीसी से संबंधित नियम, पात्रता, आवश्यक दस्...