बेगुसराय, मई 19 -- गढ़पुरा। प्रखंड के प्रथम डिग्री कॉलेज राजकीय डिग्री महाविद्यालय में प्रथम प्राचार्य के रूप में जीडी कॉलेज के रसायन शास्त्र के प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार दुबे ने योगदान दिया। इन्हीं की देखरेख में गढ़पुरा प्रखंड में इस सत्र में डिग्री कॉलेज में नामांकन व पढ़ाई का कार्य शुरू होगा। मौके पर प्लस टू के प्रधान संजीव कुमार, मध्य विद्यालय के प्रधान महेंद्र राम, शिक्षक आलोक कुमार, विकास कुमार, रणविजय कुमार, विकास, बाबू संपूर्ण कान्त, गंगा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश यादव आदि ने नये प्राचार्य को बधाई दी। यह भी पढ़ें- मार्खम कॉलेज के नए प्राचार्य बने डॉ गजेंद्र सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...