बेगुसराय, अप्रैल 26 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। गढ़़पुरा पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित नल जल योजना करीब 10 दिनों से ठप होने से लोगों को पानी के दर-दर भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इसके बारे में नल जल के इस प्लांट के संवेदक को सूचना दी गई है लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। जबकि इस भीषण गर्मी में लोग नल जल के पानी का उपयोग पीने, स्नान करने तथा अन्य कार्य के लिए करते हैं। राजन केवट ने बताया कि दस दिन से पीने के लिए पानी दूसरे वार्ड से लाना पड़ रहा है। स्नान करने में भारी दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- रौना पंचायत के महादलित टोला में पेयजल संकट, एक हफ्ते से ठप नल-जल योजना कमला देवी, पूनम देवी ने बताया कि स्नान पूजा नित्य रुप से करने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में केयर टेकर विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मोटर जल गया है। इ...