सीवान, अप्रैल 26 -- सीवान। जिले की कई सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बाइक सवार और साइकिल चलाने वाले लोग अक्सर इन गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं। बारिश के समय गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की है। प्रशासन ने जल्द काम शुरू करने का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...