गड्ढों में लोडर का संतुलन बिगड़ा, चालक खलासी बाल-बाल बचे
महोबा, जून 18 -- पनवाड़ी, संवाददाता। झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में बस स्टैंड तिराहा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क में गड्ढा होने के कारण लोडर का संतुलन बिगड़ गया और लोडर पलट गया। गनीमत रही कि लोडर सवार चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। लोगों का कहना है कि सड़क में गड्ढों से हादसों का खतरा बढ़ता गया है। झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में पनवाड़ी बस स्टैंड के पास सड़क गड्ढों में तब्दील होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड तिराहा के पास गुरुवार को लोडर का संतुलन बिगड़ गया और लोडर पलट गया। इस मार्ग से राठ, झांसी, महोबा जाने वाले वाहन गुजरते है। लोग सड़क में गड्ढों की मरम्मत की लंबे समय से मांग उठा रहे है। मगर सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। लोगों का कहना है कि आए दिन वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.