गड्ढों में तब्दील सड़क, चलना हो रहा दूभर
झांसी, मई 17 -- झांसी, संवाददाता। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भण्डरा से पठा नई बस्ती तक जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भण्डरा गल्ला मंडी से लेकर पठा के स्वागत द्वार के आगे तक सड़क जगह जगह गहरे गड्ढों में तब्दील होती जा रही है। जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यह भी पढ़ें- गड्ढों में तब्दील सड़क, चलना मुहाल ग्रामीणों का कहना है कि भण्डरा में पुल के पहले सड़क मार्ग बरसात के सीजन से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। वहीं पठा के पताका द्वार से पहले बनी सीसी रोड में भी बड़ी बड़ी दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.