गड्ढों में तब्दील सिडकुल की सड़क पर फैला कीचड़ बना परेशानी का सबब
विकासनगर, जून 16 -- (सिडकुल) क्षेत्र सेलाकुई में वर्ष 2008 से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद करीब 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। जो सड़क मौजूद है, वह भी खनन सामग्री से भरी भारी वाहनों की आवाजाही के कारण गड्ढों में तब्दील हो गई है और अब वहां कीचड़ का तालाब नजर आ रहा है। इस मार्ग से क्षेत्र की लगभग 70 से 75 कंपनियों में कार्यरत करीब 20 हजार श्रमिक और कर्मचारी रोजाना आवागमन करते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढों में राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। बारिश का पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं, जिससे कई बार लोग चोटिल हो चुके है। खासकर औद्योगिक इकाइयो में जाने वाले श्रमिकों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। रात की शिफ्ट के लिए जाने वाले श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.