गाजीपुर, अप्रैल 2 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के पचोखर पुलिया से नूरपुर तक करीब एक किलोमीटर लंबा मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर दर्जनों गहरे गड्ढे हो जाने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। इस मार्ग से रोज गुजरने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से जर्जर है, लेकिन अब हालात और खराब हो गए हैं। खासकर रात में गड्ढे नजर न आने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। कई दोपहिया चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जल्द मरम्मत कर गड्ढे भरने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.