गड्ढों में तब्दील शांति कॉलोनी की सड़क, क्षेत्रवासियों में आक्रोश
रुद्रपुर, जून 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वार्ड संख्या-16 की शांति कॉलोनी में जर्जर सड़क और खराब जल निकासी व्यवस्था को लेकर सोमवार को क्षेत्रवासियों का आक्रोश सामने आया। बड़ी संख्या में लोग नगर निगम पहुंचे और अधिकारियों से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। स्थानीय निवासी सरोज ने बताया कि वह 24 मई से लगातार सड़क की समस्या को लेकर नगर निगम के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि हर बार अधिकारियों की ओर से दो-चार दिन में काम शुरू कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन मौके पर न तो कर्मचारी पहुंचते हैं और न ही निर्माण कार्य शुरू होता है। क्षेत्रवासियों के अनुसार कॉलोनी की सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जगह-जगह जलभराव और उखड़ी सड़क के कारण आए दिन ई-रिक्शा पलट रहे हैं तथा कई लोग चोटिल हो चुके ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.