सोनभद्र, मई 11 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के पश्चिमी सीमावर्ती गांवों को जोड़ने वाला घोरावल-मुक्खा मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस समस्या को लेकर उदासीन बने हुए हैं। घोरावल स्थित मुक्खा मोड़ से फुलवारी तक सड़क पर हजारों छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से तहसील क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जर्जर सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों और मरीजों को हो रही है, जिन्हें रोजाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.