सासाराम, सितम्बर 1 -- शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच-19 की सर्विस लेन बारिश के बाद खतरनाक हो गई है। एनएचएआई क्षेत्र में मौजूद छह सर्विस लेन में से करीब पांच की सड़कें जर्जर हैं। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण अउवां स्थित सर्विस लेन की स्थिति और बदतर हो गई है। सड़क पर बने छोटे-बड़े सैकड़ों गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: गड्ढों में तब्दील एनएच-19 की सर्विस लेन, बारिश में सफर बना जानलेवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...