गड्ढों में उछली बाइक, कंटीले तार में फंसकर सात वर्षीय मासूम की मौत
पीलीभीत, जून 12 -- बिलसंडा। बिलसंडा में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। सड़क के गड्ढे बाद अनियंत्रित हुई बाइक से पीछे बैठा सात वर्षीय मासूम खेत की रखवाली को लगाए गए कंटीले (आरी वाले) तारों पर जा गिरा। तारों की चपेट में आने से मासूम की जांघ फट गई। अधिक खून बहने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसडीएम नागेंद्र पांडे और पूर्व मंत्री राम सरन वर्मा ने भी पहुंच कर जानकारियां जुटाई। थाना क्षेत्र की ईटगांव पुलिस चौकी के गांव मैनी निवासी कुंवर सेन का सात वर्षीय बेटा राजन गुरुवार सुबह परिवार के ही एक सदस्य के साथ बाइक पर बैठकर खेत पर जा रहा था। सड़क पर एक गड्ढे को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक से पीछे बैठा मासूम राजन छिटकक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.