गड्ढों की राह पर सफर को मजबूर लोग, 13 किलोमीटर सड़क बनी परेशानी का सबब
संभल, जून 3 -- संभल-गवां मार्ग पर लधनपुर गांव से कमालपुर तक करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरों का सफर मुश्किल और जोखिम भरा बन गया है। रोजाना हजारों लोगों को इस मार्ग से गुजरते समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के चलते वाहन चालकों को हर समय हादसे का डर बना रहता है। दोपहिया वाहन सवारों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है。 यह भी पढ़ें- नगला जाटन संपर्क मार्ग हुआ गड्ढों में तब्दीलस्थानीय लोगों की समस्याएँ स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण वाहनों की टूट-फूट बढ़ गई है। आए दिन मरम्मत पर खर्च करना पड़ रहा है, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.