बरेली, अप्रैल 9 -- ब्योंधन खुर्द। ब्लॉक रामनगर के गांव गुलड़िया अरिल में प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय को जोड़ने वाला रास्ता अत्यधिक जर्जर है, उसमें गहरे गड्ढे हैं, हल्की बारिश में पानी भर जाता है। यहां से बच्चों और शिक्षकों का निकलना दूभर हो जाता है। बुधवार को हुई बारिश के बाद मार्ग में पानी भर गया है। बच्चे व शिक्षकों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। प्रधानाचार्य राकेश कुमार गुप्ता ने मार्ग की मरम्मत की कई बार मांग की है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया है। इससे लोगों में आक्रोश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...