गंगापार, जनवरी 7 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारतगंज से भजंनपुर को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण पीडब्ल्यूडी सड़क डामर उधड़ने के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हालात यह हैं कि सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है, जिससे मार्ग कीचड़ से सराबोर हो गया है। गड्ढों और फिसलन भरे रास्ते के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं, सड़क को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। समाजसेवी डॉ. अफसर अली, सभासद नितेश भारतीय एवं सूफी शकील हसन ने सड़क की बदहाल स्थिति पर गहरी नाराज़गी जताते हुए तत्काल मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.