झांसी, अगस्त 20 -- झांसी। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर खनिज बैरियर के पास तेज रफ्तार बाइक गड्ढे की वजह से उछलकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दतिया मध्य प्रदेश के भांडेर के काजीपाठा निवासी जुबेदा पति इस्माइन के साथ गुरुवार को सास के चालीसा मे शामिल होने जालौन के एट जा रही थीं। जैसे ही इस्माइल बाइक लेकर खनिज बैरियर के पास पहुंचे। तभी सड़क पर अचानक गड्ढे आ गया। जिससे इस्माइल का संतुलन बिगड़ गया। बाइक गड्ढे से उछलकर पलट गई। जिससे जुबेदा ओर इस्माइल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ ले जा...